शिक्षा मनोविज्ञान (Educational Psychology)
शिक्षा मनोविज्ञान (Educational Psychology) "मनोविज्ञान सीखने से सम्बंधित मानव विकास के 'कैसे सीखा जाए' की व्याख्या करती है, शिक्षा सीखने के 'क्या सिखा जाए' को प्रदान करने की चेष्टा करती है।" -क्रो व क्रो मनोविज्ञान मानव व्यवहार का अध्ययन करता है और शिक्षा मानव व्यवहार में परिवर्तन करती है, अतः शिक्षा और मनोविज्ञान में गहन सम्बन्ध है। शिक्षा क्या है? शिक्षा शब्द संस्कृत के 'शिक्ष्' धातु से बना है, जिसका अर्थ है : सीखना अंग्रेजी शब्द एजुकेशन (Education) लैटिन भाषा के एडुकेयर (Educare) एवं एडुसीयर (Educere) से बना है, जिसका अर्थ है 'नेतृत्व देना, बाहर लाना' TRICK : MEL (Motivation & Education both are origin from Latin word) भारतीय मनीषियों ने 'सा विद्या या विमुक्तये' कहकर शिक्षा को मुक्ति का साधन माना है। गाँधीजी ने शिक्षा सर्वांगीण विकास (आत्मा, शरीर और मस्तिष्क के विकास) की प्रक्रिया माना है। शिक्षा बालक में अन्तर्निहित शक्तियों को उभारकर उन्हें पूर्ण विकसित करती है। शिक्षा का अर्थ : (A). संकुचित सन्दर्भ में (प्राचीन दृष्टिको...